फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mahanta attacking ashtadhatu statue stolen

महंत पर हमला कर अष्टधातु की प्रतिमा चुराई

Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mahanta attacking ashtadhatu statue stolen
मंदिर से चुरा ले गए अष्टधातु की प्रतिमा
बांसी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा असनार स्थित श्री रामजानकी मंदिर में गुरुवार की रात बदमाशों ने मंदिर के महंत को जख्मी कर अष्टधातु से निर्मित श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी की प्रतिमा गायब कर दी। गंभीर रुप से जख्मी पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

असनार गांव स्थित मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की अष्टधातु से निर्मित प्राचीन प्रतिमा स्थापित है। महंत बाबा बुलबुलीदास के मुताबिक गुरुवार की देर रात चार की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने उस पर हमला किया। वाहन के चालक ज्ञानदास के ऊपर पिस्तौल तानकर मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं उठा ले गए। प्रतिमाओं का वजन करीब 3 किलो बताया जा रहा है। इसके अलावा बदमाशों ने मंदिर में लगा घंटा, तीन ताला भी उठा ले गए। घटना की सूचना पर सीओ महिपाल पाठक, कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि करीब 7 वर्ष पूर्व भी इसी मंदिर के पुराने महंत की जहर खुरानी से मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर वहा पहुंचे हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, सुभाष चौधरी, संतराम, खेलाइ चौधरी, राजू चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द से जल्द खुलासा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed