{"_id":"7889c6f60c6d725daed1166a42830c63","slug":"labourer-died-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा थाना क्षेत्र के छपवा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
खेसरहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी 21 वर्षीय राजू अपने साथी सद्दाम के साथ साइकिल से छपवा गांव में मजदूरी करने जा रहा था। सुबह 9 बजे के करीब छपवा गांव के पास स्थित विपणन केंद्र के मोड़ पर पीछे से आ रही गल्ला लदी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गांव वाले तत्काल उसे सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। राजू के मौत की खबर पहुंचते ही पचमोहनी गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।