{"_id":"57b0a7da4f1c1be4086eaf03","slug":"kotedar-after-beating-rbangon-tore-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की पिटाई के बाद रबंगों ने फाड़ दिया रजिस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार की पिटाई के बाद रबंगों ने फाड़ दिया रजिस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बसडिलिया गांव में फटा वितरण रजिस्टर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसड़िलिया गांव में विवादित कोटे की दुकान पर राशन वितरण के दौरान कोटेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दबंगों ने कोटेदार की जमकर पिटाई कर दी और राशन वितरण का रजिस्टर भी फाड़ दिया। घटना पुलिस की मौजूदगी में बताई जा रही है। बताया जा रहा है विवाद होने के डर से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। कोटेदार ने एसडीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर एसडीएम ने एसओ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
क्षेत्र के बसड़िलिया गांव में कोटे की दुकान पर राशन वितरण को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से मामला गंभीर होता देख कोटेदार अमरजीत ने राशन वितरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद रविवार को गांव में पुलिस की मौजूदगी में पात्र गृहस्थी का राशन वितरण शुरू हुआ। कोटेदार के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे वितरण के दौरान गांव के तीन लोग वहां आकर उससे बेवजह बहस करते हुए राशन की मांग करने लगे।
कोटेदार ने उनसे लाइन में नंबर से राशन लेने की बात कही। इतना सुनते ही तीनों कोटेदार से उलझ गए और पिटाई करने लगे। वहां मौजूद गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच दबंगों ने वितरण रजिस्टर को फाड़ दिया। आरोपियों के जाने के बाद कोटेदार ने फटा हुआ रजिस्टर लेकर डुमरियागंज एसडीएम के आवास पर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। एसडीएम ने डुमरियागंज एसओ को मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि कोटेदार उनके पास आया था। एसओ को मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं डुमरियागंज एसओ गोपालजी यादव ने बताया कि अभी वे छिनैती की घटना की जांच के लिए जिले से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिली है। थाने पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।