फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   half burned dead body found of a lady, identification not done

युवती का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 13 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
half burned dead body found of a lady, identification not done
युवती का अधजला शव म‌िला। - फोटो : Demo Pic
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के करहीडीह बभनी गांव के पास सोमवार की सुबह एक युवती का अधजला शव पाया गया। बुरी तरह जले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

आशंका जताई जा रही है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर यहां लाकर शव जलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार की सुबह करहीडीह बभनी गांव के ग्रामीण सुबह की सैर के निकले तो उनकी नजर बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित फजीहतवा नाले के पास पड़े अधजले शव पर पड़ी।

विज्ञापन

 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव बुरी तरह जला हुआ था। अवशेषों के आधार पर उसकी पहचान युवती के रूप में हुई। मौके पर गद्दानुमा कपड़ों के अवशेष मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आशंका जताई जा रही है कि युवती की अन्यत्र हत्या के बाद शव को गद्दे में लपेट कर यहां लाकर जला दिया गया। एसपी महेंद्र यादव, सीओ सदर अकमल मां, इटवा दीनानाथ त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

 

कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम गठित कर शिनाख्त और मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed