{"_id":"5706a1d54f1c1b5319c8142e","slug":"gulhora-the-student-s-death-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौल्होरा के छात्र की लखनऊ में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौल्होरा के छात्र की लखनऊ में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ब्रजनाथपुर शुगर मिल में तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सीडीआरआई में शोध छात्र क्षेत्र के अकोल्हिया निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हॉस्टल के कमरे में उसका शव पाया गया। खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोल्हिया निवासी प्रेमचंद गुप्ता पीलीभीत में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता पुत्र चंद्र प्रकाश गुप्ता सीडीआरआई लखनऊ में कैंसर उत्तकों पर शोध कर रहा था।
मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रावास के कमरे में चंद्रप्रकाश मृत पाया गया। गांव के होनहार बेटे की मौत से परिवार व गांव के लोग जहां गमगीन है तो वहीं मौत को साधारण मौत मानने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
पुत्र वियोग में बिलखते पिता प्रेमचंद्र गुप्ता ने कहा कि होनहार इकलौते बेटे से काफी उम्मीदें रखा था। मगर पल भर में सारे सपने बिखर गए। चंद्र प्रकाश की मां आरती देवी का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वह रह-रह कर बस यही कह रही है अब जिन्दगी कईसे जियब, हमार लाल हमैं छोड़ गईलें।