{"_id":"57f3e0d44f1c1b940a26f965","slug":"fourteen-arrested-with-three-kilograms-of-hashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी में एसएसबी की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मडनी गांव के पास एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने मंगलवार को सघन चेकिंग के दौरान सवा तीन किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को चरस सहित कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
वाहिनी के कमांडेट देशराज सिंह के निर्देश पर क्षेत्र त्रिलोकरपुर की एसएसबी 50वीं की टीम मडनी गांव के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से कंपनी कमांडर गोविंद लाल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर आ रहा है। सूचना पर जवान चौकन्ना हो गए। इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास 3 किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र परसोहिया गांव निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।
टीम में मुख्य आरक्षी अमजद खान, रोशन चौधरी, महेंद्र मीना आदि शामिल रहे। इस संबंध में 50वीं वाहिनी के कमांडेट जनार्दन मिश्र ने बताया कि पकड़े गए चरस की कीमत लगभग 50 लाख रुपये होगी। बरामद चरस और आरोपी को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।