फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Financial constraints imposed hanging

आर्थिक तंगी में लगाई फांसी

Fri, 21 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Financial constraints imposed hanging
पंखे से लटकी मिली गार्ड की लाश
सिद्धार्थनगर। आर्थिक तंगी से ऊबकर गुरुवार की देर रात जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकरऊवा निवासी श्रमिक राधेश्याम (40) ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बगीचे के एक पेड़ पर झूलती लाश को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई शिवपूजन के अनुसार राधेश्याम मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री व एक पुत्र हैं। नाम मात्र की जमीन भी नहीं है। आर्थिक तंगी से परेशान रहता था। बीती शाम करीब सात बजे खाना खाकर घर से निकला। उसके बाद से नहीं लौटा। सुबह लुंगी के सहारे बने फंदे पर पेड़ की डाल से लटकती लाश मिली। पुलिस को तत्काल सूचना दिया। इस संबंध में एसओ जोगिया ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि फंदे से लटकी एक व्यक्ति की लाश मिली है। पत्नी ने तहरीर आत्महत्या करने के संबंध में तहरीर दिया है। पीएम के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed