फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake currency racket came close to the team

जाली नोट रैकेट के करीब पहुंची टीम

Tue, 19 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fake currency racket came close to the team
धारा - फोटो : अमर उजाला
जाली नोट बरामदगी मामले में जिले की पुलिस ने नेपाल सीमा से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फेक करेंसी की खेप हाथ लगने की भी सुगबुगाहट है। पूर्व में भी इस संदिग्ध के पास जाली नोट की खेप बरामदगी हो चुकी है। वहीं गोरखपुर से वापस लौटी पुलिस टीम ने दोबारा दूसरे जिले की राह को थाम लिया है। पुलिस अधिकारियों में जल्द ही बड़े रैकेट के हाथ लगने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले एसबीआई और फिर केनरा बैंक में जाली नोट जमा करने की कोशिश का मामला उजागर होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पैसे जमा करते पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर सक्रिय पुलिस चारों तरफ हाथ-पैर मार रही है।
विज्ञापन

राडार पर वह लोग भी हैं, जो पूर्व में जाली नोट रखते, चलाते शिकंजे में आ चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक दिन पूर्व नेपाल सीमा क्षेत्र में एक संदिग्ध से वार्ता भी कराया था। माल लेने की बात भी किया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मुस्तैद हुए और संदिग्ध के घर जाकर नोट की गड्डी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल उसे आरबीआई की कानपुर ब्रांच में जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने संदिग्ध से चार-पांच घंटों तक सघन पूछताछ किया। इसमें भी पुलिस को सफलता मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्र के मुताबिक संदिग्ध एक वर्ष पूर्व जाली नोट के खेप के साथ एसएसबी के हाथ लग चुका था।

जमानत पर छूटने के बाद उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसी की पैनी नजर रही। पुलिस की तीसरी टीम भी खुनुवां बॉर्डर पर विशेष व्यक्ति पर नजर रखे हुए है। पुलिस लोकेशन खोजने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed