फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake currency case five suspects picked up

जाली नोट मामले में पांच संदिग्धों को उठाया

Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fake currency case five suspects picked up
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
जाली नोट बरामदगी मामले में पुलिस के हाथ मंगलवार की रात पांच और संदिग्ध लग गए। उनके घरों से महंगी नेपाली शराब की खेप भी बरामद हुई है। पुलिस अब शराब को लिंक बनाकर काठमांडू से कनेक्शन जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों में फेक करेंसी के कारोबारियों के बड़े रैकेट हाथ लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कानपुर में नोटों की जांच कराने के लिए गई टीम भी वापस लौट आई है। जिले में पांव पसारते जाली नोट के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। एक दिन पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र से एक संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था।
विज्ञापन

उससे मिली जानकारी के आधार पर मुख्यालय के दो लोगों सहित पांच संदिग्धों के घर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस के हाथ नगदी के साथ महंगी विदेशी शराब की खेप भी हाथ लग गई। पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि महंगी शराब स्काच के केन काठमांडू में ही मिलती है। ऐसे में मुमकिन है कि जाली नोट कारोबारियों के तार काठमांडू से जुड़े हों। सूत्र बताते हैं कि आरबीआई के कानपुर शाखा में नोट की गड्डी की जांच कराने गई टीम वापस लौट आई। सुगबुगाहट है कि जांच में नोट जाली निकले हैं।
इससे पुलिस की जांच पुख्ता हो रही है। सूत्र बताते हैं कि यह संदिग्ध नेपाल सीमा के पास से उठाया गया था। इसका इतिहास भी जाली नोट के कारोबार से जुड़ा रहा है। संदिग्ध को एक वर्ष पूर्व जाली नोट के खेप के साथ एसएसबी ने पकड़ा था। कुछ दिनों पूर्व जमानत पर छूट कर बाहर आया है।

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पुलिस जाली नोट के कारोबारियों के नेटवर्क के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही कामयाबी भी मिलेगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया है। कई चक्रों में पूछताछ किया गया है। कुछ जानकारियां भी मिली, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed