फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Election Complaints Commission will

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Tue, 10 Jan 2017 11:43 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध प्रतिमा पर जूता पहन माल्यार्पण के मामले को लेकर बौद्ध महासभा निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है। शासन स्तर से कार्रवाई न होता देख बौद्ध महासभा ने मुख्य निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेज तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न हुई तो बौद्ध संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले को लेकर 15 जनवरी को एक बैठक भी मुख्यालय पर बुलाई गई है।
विज्ञापन


जिले के स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के अफसरों ने जूता पहनकर बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बुद्ध को भगवान कहने और उनका ऐसा अनादर देख मतावलंबी सकते में पड़ गए। निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन स्तर पर शिकायती पत्र भेजा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को बौद्ध महासभा के लोगों को निर्वाचन आयोग को पत्र भेज इस कृत्य से अवगत कराया है। बौद्ध महासभा का कहना है धार्मिक भावना को आहत करने और नीचा दिखाने के उद्देश्य से प्रशासन ने ऐसा किया है। जिला प्रशासन पर इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। महासभा के अध्यक्ष मनीराम बौद्ध और डॉ.शीश कुमार ने बताया कि अगर आयोग 14 जनवरी तक कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जनवरी की बैठक में आंदोलन पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed