{"_id":"57828c5b4f1c1bb65b7fa402","slug":"earnings-father-son-flew-in-the-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की कमाई, दामाद ने इश्क में उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर की कमाई, दामाद ने इश्क में उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कंपनी मैनेजर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मेधावी दामाद को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई अड़चन न आए, इसलिए ससुर ने जमीन बेचकर धन उपलब्ध कराया। मेधावी दामाद पर इश्क का भूत सवार था। दूसरी युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इश्क जब परवान चढ़ा तो मामला थाने तक पहुंच गया। तीन दिनों से चल रही पंचायत में पुलिस अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।
थाना चिल्हिया के एक ग्राम निवासी दलित पिता ने पुत्री का विवाह 30 मई 2013 को सदर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक मेधावी छात्र से किया था। मेधावी दामाद के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए उच्च शिक्षा में कोई व्यवधान न आए, धन का इंतजाम भी करता रहा। इसके लिए गांव की पुश्तैनी जमीन को भी बेच दिया। दूसरी तरफ दामाद पत्नी को कुछ समय तक साथ रखने के बाद मायका पहुंचा दिया और कहा कि आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है, उसके बाद ले जाएगा।
ससुर अक्सर दामाद को फोन कर जरूरत के हिसाब से पैसा भी भेजते थे। दूसरी तरफ दामाद व सहपाठी छात्रा में नजदीकियां बढ़ने लगी। पति ने छात्रा को स्वजातीय बताकर विवाह का प्रस्ताव रख दिया। इसी बीच ससुर को कहीं से भनक लगा तो मामले को सदर थाने तक पहुंचा दिया। तीन दिनों से पुलिस दोनों पक्षों को बैठा कर पंचायत करती रही।
विज्ञापन
पति, पत्नी को विदा कराने को तैयार तो हो गया लेकिन प्रेमिका से संबंध समाप्त करने की बात पर उसने चुप्पी साध ली। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। पति जिद पर अड़ा है। पुलिस मामल दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में है।