फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dangers lying on the trap in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकती मिली लाश

Thu, 28 Dec 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dangers lying on the trap in suspicious circumstances
धर्मसिंहवा में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव में गुरुवार की दोपहर एक युवक की घर में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकती हुई लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव निवासी सोनू (18) पुत्र हरिराम गुरुवार की सुबह रोज की भांति उठा और सुबह की सैर के बाद घर आया। बताया जा रहा है कि सुबह सैर के बाद घर में आकर  वह गुमसुम था। किसी से बिना कुछ बोले अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घर वाले उसके कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो वहां छत की कुंडी के सहारे लगे फंदे पर सोनू की लाश झूल रही थी। दरवाजे का ताला तोड़कर लाश को फंदे से उतरा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed