फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car turnaround, the groom's brother killed

कार पलटी, दूल्हे के बहनोई की मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car turnaround, the groom's brother killed
नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर हादसे के बाद टूटी स्कार्पियो।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे के पास शुक्रवार की रात बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई, जबकि भांजी समेत सात अन्य सवार घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य पांच घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उसका बाजार नगर पंचायत के वार्ड नं.2 इंदिरानगर निवासी 33 वर्षीय अरुण पाठक उर्फ काजू कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी ससुराल खेसरहा के अइचनी गांव में है। शुक्रवार को उनके साले की बारात इटवा थाना क्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव में गई थी।
विज्ञापन

विवाह की प्रमुख रस्में पूरी होने के बाद अरुण कुछ रिश्तेदारों के साथ कार से अइचनी के लिए निकल गए। रात करीब ढाई बजे गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण की 4 वर्षीया पुत्री अनुष्का सहित अइचनी की शिवांगी त्रिपाठी (12), निधि (12), मारकंडेय मणि त्रिपाठी (20), रंजू त्रिपाठी (16), कैंपियरगंज के मझौना निवासी बीना मिश्रा (18), डुमरियागंज के सुहेलवा के पंकज दुबे (30) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अनुष्का, निधि, मारकंडेय मणि को गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed