{"_id":"6ae4ec94d6772141f9008e2f","slug":"fir-against-four-for-kidnapping-three-teenage-girls-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165455-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि बेटी को बुधवार दोपहर खैरापुर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ राज अपहरण कर ले गया है। महिला ने आरोपी की मां से शिकायत कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
खागा क्षेत्र के ही दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटी को 22 अक्तूबर की रात कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के तैरापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार अपहरण कर ले गया है। परिजन ने आमरीन पत्नी मो. तौफीक को भी इस मामले में शामिल बताया है। खागा कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में किशोरियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
खखरेरू थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि बेटी को बृहस्पतिवार को हथगाम थाना क्षेत्र के रतीराम का पुरवा निवासी सुमित अपहरण कर ले गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने जल्द किशोरी को बरामद कर आरोपी को पकड़ने की बात कही। (संवाद)