फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bullet bullet shot, one injured

मामूली विवाद में चली गोली, एक जख्मी

Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bullet bullet shot, one injured
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महंगू यादव। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। बांसी कोतवाली अंतर्गत सोनखर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बाइक में टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद के दौरान गोली चलने से बीच-बचाव कर रहा शख्स जख्मी हो गया। उसके बाएं हाथ में तीन गोलियां लगी। आनन-फानन में उसे बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने बोलेरों सवार भाइयों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उन्हें भी बांसी पीएचसी ले जाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी असलम अपनी बाइक से सोनखर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक आगे जा रही बोलेरो में भिड़ गई। टक्कर में बोलेरो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो पर सवार संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी सगे भाई कमाल व नासिर हुसैन का बाइक सवार से विवाद होने लगा। पास मौजूद लेदवा सोनखर निवासी महंगू यादव (50) बीच-बचाव करने लगे। प्रत्यक्षदशिर्शयों के मुताबिक कहा-सुनी के बाद मामला इस कदर तूल पकड़ा कि नासिर ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली बीच-बचाव कर रहे महंगू के बाएं हाथ में लग गई। एक-एक कर तीन गोलियां लगने से महंगू बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोग उसे बांसी पीएचसी ले गए। फायरिंग से लोग भड़क उठे और बोलेरो सवार भाइयों को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पिटाई से जख्मी भाइयों को भी अस्पताल पहुंचाया। बांसी पीएचसी पर उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर महंगू यादव व नासिर हुसैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से बोलेरो व बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना था कि घायल महंगू यादव के पुत्र राजेश यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारने-पीटने, जान से मारने की धमकी देने व आर्थिक क्षति का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed