{"_id":"582dde9a4f1c1b5536900790","slug":"bride-and-groom-hostage-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
robbry
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संतकबीरनगर से बुधवार रात लूटपाट कर भागे लग्जरी कार सवार बदमाशों ने कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली के पास भी दुस्साहसिक घटना को दिया। बदमाश सिद्धार्थनगर से शादी करके लौट रहे दुल्हा-दुल्हन को कार समेत अगवा करके सुनसान स्थान पर ले गए और जमकर पिटाई की । इसके बाद कार में सवार सभी के हाथ-पांव बांधकर ढकेल दिया और सारा सामान लूट कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों का छावनी टोल प्लाजा तक पीछा किया लेकिन वहां वे साइड लेन में कार छोड़कर फरार हो गए। दूल्हे की तहरीर पर कलवारी पुलिस ने कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली सोनहन निवासी मो. रफीक की शादी सिद्धार्थनगर बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिलौली छिलावल गांव में दोस्त मोहम्मद की पुत्री नूरुन्निशा से बुधवार को संपन्न हुई। वहां से देर शाम बारात संतकबीरनगर के लिए वापस हुई।
दूल्हे की कार में दुल्हन के अलावा दो महिला रिश्तेदार व चालक समेत पांच लोग सवार थे। उनकी कार के साथ बारातियों की दो बोलेरो भी रवाना हुई, लेकिन कार बोलेरो से काफी आगे निकल गई। बस्ती से कलवारी रोड पर कुसौरा से पहले बेइली के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास कार पहुंची थी कि तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया और ड्राइवर के साइड के शीशे को तोड़कर उसके ऊपर असलहा तान दिया।
विज्ञापन
चार बदमाशों में से दो ने डरा धमका कर गाड़ी में सवार सभी महिलाओं को अपनी कार में बैठा लिया। दूल्हे और कार ड्राइवर छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा निवासी मो. नसीम को बेइली तिराहे से दाहिने मुड़कर मसान डीह गांव के पास स्थित स्कूल के पीछे सूनसान जगह पर ले गए। वहां सभी को उतारकर पहले मरा पीटा फिर दूल्हे के साफे से सबका हाथ-पांव दिया और जेवर व नकदी लूट ले गए । एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामूली गफलत में बदमाश निकलने में कामयाब हो गए।