{"_id":"5772ae8d4f1c1b0f3e79aba0","slug":"body-was-found-in-the-sugarcane-were-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में लाश मिली, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में लाश मिली, नहीं हुई शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगिहवा गांव के गन्ने के खेत में मंगलवार को एक व्यक्ति की लाश मिली। खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। काफी कोशिशों के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी चाफा ग्राम पंचायत के सिंगिहवां गांव का सीवान पड़ोसी जनपद बलरामपुर से सटा है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सिंगिहवां गांव के किसान अशोक कुमार खेत में खाद डालने के लिए गए थे।
इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति खेत में पड़ा दिखा। नजदीक जाकर देखा तो वह मृत था। अशोक ने गांव में जाकर घटना की सूचना लोगों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
लाश की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर डुमरियागंज सीओ राजपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृ तक के शरीर किसी प्रकार के चोट या जख्म का निशान नहीं था।
इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोग लाश की पहचान नहीं कर पाए हैं। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।