फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Aslha showing miscreants looted siblings

असलहा दिखाकर बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

Fri, 12 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Aslha showing miscreants looted siblings
डुमरियागंज के बैदौला चौराहे के पास घटना की जानकारी लेते सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर भाई-बहन से बीच सड़क लूटपाट की। बदमाश महिला के गले में पहने सोने की हार व चेन छीनकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात से लोगों में दहशत है। सूचना पर डुमरियागंज व बस्ती जिले के सोनहा थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के  बैदौला चौराहा निवासी परमात्मा प्रसाद अग्रहरि का बड़ा बेटा पवन अग्रहरि शुक्रवार को अपनी बहन को बाइक से रक्षाबंधन के पर्व पर वाल्टरगंज स्थित ससुराल से घर ला रहा था। वह अभी क्षेत्र के टड़वा पेट्रोल पंप के पुल से कुछ ही दूर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पवन ने जैसे ही बाइक रोकी तभी बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने झट से उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। यह देख दोनों सकते में आ गए।
विज्ञापन

वह कुछ समझ पाते तभी एक बदमाश ने पवन की बहन के गले में पहने सोने के हार व चेन को छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए बस्ती की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पवन ने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डुमरियागंज व बस्ती सोहना थाना पुलिस सक्रिय हो गई। दोनों ही थाना क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। डुमरियागंज सीओ जटाशंकर राव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पवन ने बताया कि उसके बहन से छीने गए जेवरों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार सिंह यादव ने बताया कि वह अभी जिला मुख्यालय से आए हैं। वैसे उन्हें छिनैती की घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed