{"_id":"6b05a2ff55a4a60b33049fda","slug":"fsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4966514-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल पर बदमाशों की नजर... युवती, युवक और खरीदार बने शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल पर बदमाशों की नजर... युवती, युवक और खरीदार बने शिकार
विज्ञापन
- कहीं ऑटो में युवती का मोबाइल झपटा, कहीं बाजार और पीजी से फोन चोरी
- चार अलग-अलग घटनाओं में मोबाइल व लैपटॉप गायब, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में मोबाइल चोरी और झपटमारी की अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में 10 नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो को टक्कर मारकर उसमें सवार मधुरिमा चोपड़ा का मोबाइल झपट लिया। वह सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल से ऑटो में बैठकर सेक्टर-77 स्थित एलीट होम्स जा रही थीं। टक्कर मारने के बाद बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला मार्केट में आठ नवंबर को खरीदारी करने गए तनुज गोयल का मोबाइल चोरी हो गया। वह आम्रपाली सिलिकॉन, सेक्टर-49 के निवासी हैं। दोपहर करीब दो बजे बाजार में खरीदारी के दौरान उनका आईफोन चोरी हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।
फोन पर बात करते समय युवक का मोबाइल झपटा : सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के डी-ब्लॉक में छह नवंबर की शाम करीब सवा सात बजे पीजी लौट रहे पलाश चौधरी का मोबाइल बाइक सवार बदमाश झपटकर फरार हो गया। वह सेक्टर-सी 65 स्थित कार्यालय से वाजिदपुर के रॉयल स्टोन पीजी जा रहे थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
कमरे से मोबाइल और लैपटॉप चोरी : फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव स्थित रॉयल अपार्टमेंट के कमरे से कृष्णकांत का मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़ित के मुताबिक, 25 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे नींद खुलने पर दोनों सामान कमरे में था। दरवाजा खोलने के बाद वह दोबारा सो गए। करीब नौ बजे उठे तो मोबाइल और लैपटॉप गायब मिले। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच की जा रही है।