फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a youth died in accident 1

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। कपिलवस्तु जिले के मर्यादपुर-तौलिहवा मार्ग पर शनिवार की देर रात मुड़िला तिराहे के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक नेपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। नेपाल के मर्यादपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मुड़िला निवासी बुद्धिराम यादव (30) रोज की तरह तौलिहवा से शनिवार को बाइक से अपने घर लौट रहा था। अभी वह मुड़िला तिराहे पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धिराम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तौलिहवा भेज दिया है। टक्कर मारने वाले को बाइक सहित मर्यादपुर पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिया गया बाइक सवार शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम नीबी निवासी पूर्णमासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed