{"_id":"5bec5125bdec22342b7fa576","slug":"91542213925-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। नगर पंचायत स्थित एक विद्यालय में मंगलवार की शाम अवकाश होने के बाद कक्षा नौ की छात्रा को रोककर तीन युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के सदस्यों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने तीनों को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा कस्बे के एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। मंगलवार को तीन बजे के करीब अपने गांव वापस जा रही थी। वह चौराहे पर ही पहुंची थी कि वहां खड़े तीन युवकों ने उसे रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा देख तीनों युवक भागने लगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, लेकिन वह पुलिस थाने नहीं पहुंचे। प्रधानाचार्य ने बताया कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो गुरुवार की सुबह 11 बजे स्कूल के सभी छात्रों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।
मंगलवार की रात छात्रा के पिता ने जाकिर हुसैन उर्फ शुब्बू, अब्दुल माबूद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। डुमरियागंज के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि जाकिर हुसैन उर्फ शुब्बू व अब्दुल माबूद के खिलाफ छेड़खानी सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।