फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विवेक हत्याकांड से गुस्सा, जाम लगाया

विवेक हत्याकांड से गुस्सा, जाम लगाया

Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विवेक हत्याकांड से गुस्सा, जाम लगाया
जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लखनऊ के गोमतीनगर में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज लोगों ने रविवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर- सिंगारजोत मार्ग पर स्थित भड़रिया चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से शाहपुर- सिंगारजोत मार्ग पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


कुलदीप पांडेय की अगुवाई में रविवार दोपहर एक बजे विवेक तिवारी हत्या के विरोध में शाहपुर- सिंगारजोत मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने जाम लगा दिया। ये लोग विवेक तिवारी हत्याकांड की सही तरीके से जांच कराने, हत्यारोपी पुलिसकर्मियों की फांसी देने, विवेक तिवारी के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर डुमरियागंज तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन देकर ज्ञापन लिया। इस दौरान वशिष्ट पांडेय तौलेश्वर तिवारी, रामलौटन तिवारी, शुभम पांडेय, लोकेश पांडेय, सत्यम पांडेय, भगौती कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed