{"_id":"5b915e9e867a5501346c2168","slug":"91536253598-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों पर लोहे की पाइप से हमला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों पर लोहे की पाइप से हमला, एक की मौत
siddharthnagar
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड में विवाद में दो सगे भाइयों पर लोहे की पाइप से हमला किया गया। हमले में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंबेडकरनगर निवासी अब्दुल रज्जाक (60) और उसका पड़ोसी शमसाद (45) साप्ताहिक बाजारों में कपड़े की दुकान लगाते थे। बुधवार को दोनों इटवा बाजार गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस पर शमसाद ने रज्जाक के भतीजे हसमत के नाक पर वार कर दिया, जिससे उसके नाक से खून निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया।बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शमसाद अपने बेटे रिजवान और फैजान के साथ रज्जाक के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। तीनों घर में घुस गए और सामान बाहर फेंकने लगे। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उनकी भी पिटाई कर दी। रज्जाक का भाई अब्दुर्रहमान बचाने पहुंचा तो शमसाद ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया। घर के कुछ लोग उसे अस्पताल ले गए। इसी दौरान शमसाद ने रज्जाक के सिप पर भी उसी पाइप से वार कर दिया। रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शमसाद को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिजवान व फैजान फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है। इटवा एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया रज्जाक के बेटे इलियास की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।