फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   व्हाट्स एप ग्रुप से हटाने पर दी जान से मारने की धमकी

व्हाट्स एप ग्रुप से हटाने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 10 Apr 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 10 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप से हटाने पर दी जान से मारने की धमकी
सिद्धार्थनगर। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजीव सिंह को उनके ही कार्यालय में तैनात अपर सांख्यिकी अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने डीएम और सीडीओ से इसकी लिखित शिकायत की है। उनका आरोप है कि अपर सांख्यिकी अधिकारी ने उनके कक्ष में घुसकर न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि कर्मचारियों के सामने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी दी। विवाद का कारण विभाग के पोषण मिशन के व्हाट्स एप ग्रुप से हटाना है। उधर, अपर सांख्यिकी अधिकारी बी. राम ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह ग्रुप से नाम हटाने का कारण जानने पहुंचे थे। इस पर डीपीओ कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें मारने के लिए दौड़े पड़े। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन


पोषण मिशन से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बाल विकास विभाग का आंतरिक व्हाट्स एप ग्रुप है। जिले के सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी इससे जुड़े हुए हैं। ग्रुप एडमिन कनिष्ठ सहायक हरीराम वर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सात अप्रैल को अपर सांख्यिकी अधिकारी बी. राम को ग्रुप से हटा दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए बी. राम ने डीपीओ राजीव सिंह व कनिष्ठ सहायक से बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को इसी मामले में फिर विवाद हो गया। डीपीओ के मुताबिक बी. राम उनके कक्ष में आए और उनसे व कनिष्ठ सहायक से अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देने लगे। अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन



जांच कर होगी कार्रवाई: सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि वह मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होने बस्ती गए थे। मौखिक रूप से उन्हें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय में ऐसी हरकत दंडनीय है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रहे हैं बी.राम
बाल विकास विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी बी. राम पहले भी विवादों में रहे हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी व गाली-गलौज के आरोप उन पर पूर्व में भी लगे थे। ऐसे ही एक मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed