{"_id":"5ce03879bdec22076f5112be","slug":"81558198393-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपये लेकर बाइक सवार भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार लाख रुपये लेकर बाइक सवार भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लाख रुपये लेकर बाइक सवार भागे
मजदूरी देने के लिए निकालने गया था बैंक से रुपये
शोहरतगढ़ कस्बे के एसबीआई शाखा की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा से एक व्यक्ति से चार लाख रुपये लेकर दो बाइक सवार भाग निकले। पीड़ित मजदूरों को देने के लिए बैंक से रुपये निकालने गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी रामकरन उर्फ चिक्के ने बताया कि बुधवार को दो युवक गांव में आए। कहा कि खेत समतल कराने का काम करते हैं। मशीन लेकर आए हैं। खेत समतल कराने के लिए उन्होंने सहमति दे दी। इसके बाद खेत को समतल करना शुरू कर दिया गया। घर आकर बोले दो ड्रम डीजल लेना है और रुपये चाहिए। दोनों युवक उन्हें बाइक से शोहरतगढ़ के एसबीआई की शाखा पर ले गए। बैंक पहुंचने पर 21 मई को जमीन बैनामा कराने के लिए रखे चार लाख रुपये निकाला। आरोप है कि कैशियर ने उन्हें रुपये देने के बजाए बैंक में काम करने वाले एक युवक को दिया, वह रुपये देने की बात कहते हुए बैैंक से बाहर आया और उसने उसे रुपये देने के बजाए साथ गए दोनों युवकों को दे दिया। इसके बाद दोनों युवक रुपये लेकर बाइक से भाग गए। पीड़ित ने जांच कर रुपये दिलाने की मांग की है। एसओ शोहरतगढ़ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।