{"_id":"5cd1cacdbdec22076a49958c","slug":"81557252813-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब मिले मजिस्ट्रेट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्यूटी से गायब मिले मजिस्ट्रेट, केस दर्ज
Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर में चुनावी बैरियर के ड्यूटी से गायब रहने के मामले में त्रिलोकपुर थाने में मजिस्ट्रेट के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है। सीओ की जांच में ड्यूटी से गायब मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
लोकसभा चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एसएसटी टीम लगाई है। इसमें खुनियांव के पशुधन प्रसार अधिकारी सुजीत कुमार सिंह बघेल मजिस्ट्रेट, एसआई रामफल चौरसिया थाना इटवा, सिपाही शिवपूजन वर्मा, अभिषेक कुमार और सफाई कर्मचारी सत्येन्द्र कुमार की तैनाती है। इनकी बिस्कोहर बैरियर पर रात में ड्यूटी थी। सभी की ड्यूटी छह मई रात 10 से सुबह छह बजे तक लगाई गई थी। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी रात एक बजे रात्रि ड्यूटी चेक करने गए तो मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार सिंह बघेल ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। अन्य लोग अपनी ड्यूटी पर मिले। इस मामले में सीओ इटवा ने त्रिलोकपुर थाने में बिना अनुमति के निर्वाचन संबंधित ड्यूटी से गायब रहने के मामले में आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए केस दर्ज कराया है।