फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बीएसएनएल का तार चोरी करते दाे पकड़े

बीएसएनएल का तार चोरी करते दाे पकड़े

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का तार चोरी करते दाे पकड़े
jio bsnl
सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र के साड़ी तिराहा के पास एनएच निर्माण में बीएसएनएल का तार कटने के बाद तार चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तार सहित दो युवकों को पकड़ा भी है। एसडीओ बीएसएनएल ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एनएच 233 का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क की खुदाई करते समय बीएसएनएल का तार कट गया था। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने तार काटते हुए दो युवकों को देखा। मामले की जानकारी एसडीओ के साथ सदर पुलिस को भी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तार सहित दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद एसडीओ दुर्गेश सिंह ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि बिना बताए ही सड़क की खुदाई कर दी, जिससे तार कट गया। तार कटने से लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई है। चोरी की नियत से तार को काटकर एकत्र किया गया था। इसकी सारी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed