फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत

हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत

Fri, 14 Sep 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 14 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत
पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर- उसका मार्ग पर स्थित धानी गांव के पास शुक्रवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। मृतक रेहरा बाजार गांव का निवासी था। व्यापारी ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाया था। परिजनों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी।
विज्ञापन


उस्का थाना क्षेत्र के रेहरा बाजार गांव निवासी संदीप (22) पुत्र प्रहलाद साहू की नगर में कपड़े की दुकान चलाता थे। गुरुवार को वह महराजगंज जिले के फरेंदा में किसी रिश्तेदार के यहां गए था। शुक्रवार सुबह लौटते वक्त अभी वे गोरखपुर- उसका मार्ग पर स्थित धानी गांव के पास पहुंचे थे कि पिकअप ने उनकी बाइक में चपेट में ले लिया। हादसे में संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते मेेें संदीप की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। मामले की जानकारी फोन से सदर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed