फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अभियंताओं व उपभोक्ताओं के बीच मारपीट, दी तहरीर

अभियंताओं व उपभोक्ताओं के बीच मारपीट, दी तहरीर

Thu, 28 Mar 2019 10:07 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
अभियंताओं व उपभोक्ताओं के बीच मारपीट, दी तहरीर
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। विद्युत निगम के बांसी स्थित कार्यालय में पोल व तार लगाने की समस्या के समाधान के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं और अभियंताओं के बीच कहासुनी के साथ ही। गाली गलौज भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मारपीट भी हुई। इस घटना से नाराज विद्युत निगम के अधिकारियों ने शाम साढ़े चार बजे से आपूर्ति ठप कर दी। निगम के अधिकारियों ने गोहर गांव से आए अज्ञात उपभोक्ताओं के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को शाम करीब चार बजे गोहर गांव से कुछ उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। जहां सहायक अभियंता दीपक सिंह, अवर अभियंता रविकांत सिंह मिले। आरोप है कि ग्रामीण गांव में पोल, तार लगाने के साथ ही बिजली बिल में कमी करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर अभियंताओं ने बिजली बिल कम करने से इंकार कर दिया। इस मसले पर उपभोक्ताओं व अभियंताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट भी हुई, लेकिन निगम के अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। इस घटना से नाराज निगम के अधिकारियों ने शाम करीब साढ़े चार बजे विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति ठप थी। इस मामले में अधिशासी अभियंता संतोष त्रिपाठी, सहायक अभियंता दीपक सिंह, अवर अभियंता रविकांत सिंह की ओर से बांसी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बांसी कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed