फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एंबुलेंस चालक से अभद्रता बंधक बनाया

एंबुलेंस चालक से अभद्रता बंधक बनाया

Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से अभद्रता बंधक बनाया
- फोटो : self
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में 102 एंबुलेंस सेवा चालक के साथ अभद्रता और बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एंबुलेंस चालक अनिरुद्ध कुमार और ईएमटी दुर्गा सिंह यादव ने ककरहवा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर में बताया है कि क्षेत्र के भुजौली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने ड्यूटी के समय पहले अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। शनिवार को आठ बजे भुजौली गांव से एक गर्भवती स्वास्थ्य परीक्षण कराने को लेकर बर्डपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने को लेकर फोन आने पर वह बीमार महिला को अस्पताल ले जाने के लिए गांव पहुंचे। रास्ता खराब होने के कारण गांव के बाहर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ी। इस पर गांव का एक व्यक्ति जबरन एंबुलेंस को गांव में ले जाने की जिद करने लगा। मना करने पर अभद्रता की और बंधक बना लिया। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। चौकी प्रभारी पप्पू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed