फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रामवृक्ष के अनुयायियों की यात्रा को रोका

रामवृक्ष के अनुयायियों की यात्रा को रोका

Fri, 18 Jan 2019 10:33 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामवृक्ष के अनुयायियों की यात्रा को रोका
रामवृक्ष के अनुयायियों की यात्रा की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/ बर्डपुर। जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रहे रामवृक्ष यादव के अनुयायियों के जुलूस को सिद्धार्थनगर की पुलिस ने शुक्रवार को रोक दिया। जुलूस देवरिया से निकाला गया था। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा कर वापस लौटा दिया। जुलूस में लोगों से चुनाव बहिष्कार की अपील की जा रही थी।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव ने वर्ष 2016 में चुनाव बहिष्कार को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप देने के लिए पूरे देश में जुलूस निकालने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत उसके अनुयायी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए जुलूस निकल रहे हैं। देवरिया से निकला 10 चार पहिया वाहनों पर निकला जुलूस शुक्रवार सुबह बर्डपुर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। वे खुद भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव के अलावा लोटन, कपिलवस्तु व चिल्हिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर वापस देवरिया लौटाया गया। सत्याग्रही थोड़ी देर बलरामपुर जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन बाद में मान गए। एसओ मोहाना आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व अनुमति नहीं होने की वजह से जुलूस को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed