फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपाल, बेटे समेत तीन गिरफ्तार

लेखपाल, बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 10:58 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल, बेटे समेत तीन गिरफ्तार
Arrest
इटवा। तहसीलदार कोर्ट में तहसीलदार से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल, उसके पुत्र समेत तीन को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार ने तहरीर दी थी। शुक्रवार देर रात इटवा पुलिस को दी तहरीर में तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैं कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कर रहा था। इसी दौरान निलंबित लेखपाल कमलेश मिश्र निवासी इटवा और अपने बेटे शुभम मिश्रा साथियों के साथ आए और गालियां देते हुए मेरा कालर पकड़कर कुर्सी से खींच लिया। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी दी। इस हमले से मैअचानक किए गए इस हमले से मैं बेहोश हो गया। मुझे बेहोशी की हालत में होमगार्ड त्रिवेणी, विजय शुक्ला, अर्दली अशोक श्रीवास्तव व पेशकार निजामुद्दीन ने बीच- बचाव करके उनके चंगुल से छुड़ाते हुए सीएचसी इटवा ले गए। जहां चिकित्सकों के उपचार पर मुझे काफी देर बाद होश आया। इस मामले जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश पांडेय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी कमलेश मिश्रा, बेटे शुभव व दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बंदूक का लाइसेंस रद होगा
इटवा। तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट, वर्तमान व पूर्व में दर्ज मुकदमों को देखते हुए एसडीएम इटवा त्रिभुवन ने शनिवार को लेखपाल की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम से की है।
विज्ञापन


वाहन, जेनेरेटर जब्त होगा
विद्युत के बकाये पर आरसी जारी होने व विजिलेंस टीम द्वारा इटवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने व बकाया जमा करने का कई बार नोटिस के बाद भी रकम कमलेश मिश्रा ने नहीं जमा कराई। बकाया न जमा करने पर एसडीएम इटवा त्रिभुवन ने इटवा निवासी कमलेश मिश्रा का चार पहिया वाहन व जेनरेटर जब्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल ग्रुप होगा प्रतिबंधित
एसडीएम इटवा ने शनिवार को जातिगत द्वेष पैदा करने, अनियमित गतिविधियों में भाग लेने और पंजीयन न होने पर इस समूह को प्रतिबंधित करने की संस्तुति डीएम से की है। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि इस ग्रुप की अवैध गतिविधियों को देखते हुए इसके सदस्यों पर अविलंब गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। बता दें कि महाकाल ग्रुप कमलेश मिश्रा का बेटा शुभम चलाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed