{"_id":"5c19270dbdec2256e27b7ae2","slug":"61545152269-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में चटकी लाठी, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
Link Copied
गोल्हौरा। जाल्हेखोर गांव में मंगलवार सुबह नाली में पानी गिरने को लेकर दो पड़ोसियों में हुए संघर्ष में आठ लोग जख्मी हो गए। जाल्हेखोर गांव निवासी विजय प्रकाश (40) व मस्तराम (50) के घर बीच में नाली है। बताया जा रहा है कि नाली में पानी गिराने को लेकर मंगलवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में विजय प्रकाश (40), के अलावा परमात्मा (60), शैलेंद्र (58), राजू (20), किरन(55) पत्नी शैलेंद्र जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मस्तराम के अलावा सुरेंद्र (35), भारत (40), संध्या (17) पुत्री मस्तराम जख्मी हो गईं। घायलों को आसपास के लोगों ने बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हुआ। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवधनरायन यादव ने बताया कि दो पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल परीक्षण के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।