{"_id":"5be5bed3bdec22694623dc9c","slug":"61541783251-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने कक्षा एक की छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई ने कक्षा एक की छात्रा से किया दुष्कर्म
siddharthnagar
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। रिश्ते को तार-तार करते हुए चाचा के बेटे ने अपनी छह साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। मासूम घर की गली में बेहोशी की हालत में मिली। इलाज के लिए परिजन निकट के सीएचसी ले गए। जहां हालत में सुधार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
पीड़िता की मां की तहरीर और बयान के आधार पर डुमरियागंज पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई जा रही है।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर छोटी दीपावली पर पटाखे जला रही थी। इसी दौरान बगल स्थित उसके चाचा के बेटे ने उसे बुलाकर पास के गली में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद मां उसे ढूंढने लगी तो वह नहीं मिली। पड़ोस में भी नहीं दिखाई देने पर वह बगल की गली की तरफ गई तो देखा कि वह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। पड़ोस के लोगों को बुलाकर बेटी को इलाज के लिए निकट के सीएचसी ले गए जहां उपचार के बाद उसे देर रात घर ले आया गया।
विज्ञापन
सूचना पर शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा और उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, एएसपी मुन्ना लाल, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।