फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छात्रा की फोटो खींचने पर छात्र की पिटाई

छात्रा की फोटो खींचने पर छात्र की पिटाई

Fri, 14 Sep 2018 11:14 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 14 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की फोटो खींचने पर छात्र की पिटाई
beat
डुमरियागंज। एक छात्र ने स्कूल में शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम में आठवीं की एक छात्रा की फोटो खींच लिया था। इससे खफा छात्रा का भाई बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ छात्र के गांव के बाहर जा पहुंचा। उसने एक लड़के से छात्र को बुलवाया और दोस्तों के साथ मिलकर बेल्ट और डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के घर वाले शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र को इलाज के लिए सीएचसी बेंवा भेजा गया है।
विज्ञापन


माममला डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव का है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पांच सितंबर को स्कूल में कार्यक्रम के दौरान स्कूल की एक छात्रा का फोटो मोबाइल से खींच लिया। मामले की जानकारी एक सप्ताह बाद छात्रा के परिजनों को हुई। गुरुवार की रात पड़ोस का एक लड़का छात्र के घर पहुंचा और उसे बहाने से गांव के बाहर ले आया। वहां छात्रा का भाई अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था। उन लोगों ने वहां छात्र की बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। किसी तरह दीपक घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। डुमरियागंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed