भनवापुर। मुंबई में काम करने गए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जहदा मुस्तकहम गांव निवासी गुफरान(17) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त वह गांव आने के तैयारियों के क्रम में कपड़ा खरीदने निकला था। मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहदा मुस्तकहम गांव निवासी अख्तर अली का पुत्र गुफराम मुंबई में गांव के ही एक व्यक्ति के गैराज में काम करता था। 27 मार्च को वह घर आने वाला था। घर के लिए वह बाइक से कपड़ा खरीदने निकला था। बाइक तेज रफ्तार होने से सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुफरान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सगीर अहमद (20) का हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना जब गुफरान के पिता अख्तर को मिली तो दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, सगीर अहमद के पिता भी काफी चिंतित हैं।