फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife consumes poison after husband refuses to take her to the market to get henna applied

Kanpur News: पति मेहंदी लगवाने बाजार नहीं ले गया तो पत्नी ने खाया जहर

Fri, 30 Oct 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wife consumes poison after husband refuses to take her to the market to get henna applied
कानपुर। नवाबगंज के विष्णुपुरी इलाके में पति मेहंदी लगवाने पत्नी को बाजार नहीं ले गया तो उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

विष्णुपुरी निवासी राजू पेंटर का काम करता है। उसने बताया कि पत्नी का नाम पिंकी (30) था। उनके तीन बच्चे डुग्गू, परी और मिली हैं। बुधवार को वह काम पर था तभी रात करीब 10 बजे पिंकी ने फोन कर मेहंदी लगवाने बाजार चलने के लिए कहा। काम ज्यादा होने के कारण उसने अकेले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद पिंकी ने फोन काट दिया।

कुछ देर बाद बच्चों ने फोन कर बताया कि मां ने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। घर पहुंचे और पिंकी को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर हैलट अस्पताल भेज दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed