फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जा रहा था थाने पर, रास्ते में रोककर पीटा

जा रहा था थाने पर, रास्ते में रोककर पीटा

Sun, 27 Jan 2019 10:50 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जा रहा था थाने पर, रास्ते में रोककर पीटा
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के डोडवार भट्ट गांव में जमीन के विवाद में थाने पर शिकायत करने जा रहे शख्स से तिलौली चौराहे पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी आंख के पास तमंचे की बट से हमला करके जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में चंद्रशेखर ने कहा है कि जमीन विवाद के मामले की करने वह भाई जयप्रकाश के साथ बांसी कोतवाली में शनिवार दोपहर साइकिल से जा रहे थे। अभी वह तिलौली गांव के पास पहुंचे था कि गांव के धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू कार लेकर पहुंचे और साइकिल के सामने खड़ी कर रोक लिया। विरोध पर कार में आए लोग भी नीचे उतरे और मारने लगे। तमंचे की बट से आंख के पास हमला कर दिया। इससे काफी चोट आई। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू सहित सात लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच में जुट गई है। कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू सहित सात लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed