फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth reached temple for marrige, police caught

मंदिर में शादी करने पहुंचे पकड़कर ले गई पुलिस

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
youth reached temple for marrige, police caught
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के समाधि बाबा मंदिर में रविवार को शादी करने के उद्देश्य से जब युवक- युवती पहुंचे तो मामला संदिग्ध होने पर मंदिर के पुजारी ने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पुलिस को डॉयल कर दिया। सूचना पर मात्र छह मिनट में ही पीआरवी 1517 की टीम मंदिर पहुंच गई और टीम द्वारा युवक-युवती से अलग-अलग बात की गई। मामला संदिग्ध लगाने के बाद दोनों को टीम ने खेसरहा पुलिस को जांच के लिए सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


खेसरहा क्षेत्र में चलने वाली पीआरवी 1517 के संब कमांडर यशपाल यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर समाधि बाबा मंदिर सकारपार के पुजारी ने सूचना दी कि एक लड़का और एक लड़की मंदिर में शादी करने के लिए आए हैं जो संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मात्र 6 मिनट में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों से अलग-अलग बात की गई तो लड़के ने बताया कि लड़की मेरी बहन है। हम लोग दर्शन करने आए हैं। मगर लड़की ने बताया कि वह उसका थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। मामला संदिग्ध दिखने के बाद थानाध्यक्ष खेसरहा को अवगत कराते हुए दोनों को थाना खेसरहा को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। टीम में कमांडर गंगा प्रसाद उपाध्याय, सब कमांडर सिपाही यशपाल यादव चालक देवेंद्र नाथ उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed