फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कार्यालय में रेप मामले में विधायक ने हियुवा पर जड़े आरोप

कार्यालय में रेप मामले में विधायक ने हियुवा पर जड़े आरोप

Fri, 08 Jun 2018 11:10 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 08 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में रेप मामले में विधायक ने हियुवा पर जड़े आरोप
demo pic
सिद्धार्थनगर। दलित किशोरी द्वारा उनके कार्यालय में रेप किए जाने का आरोप लगाने के मामले में शोहरतगढ़ के विधायक अमर सिंह चौधरी ने शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने दुष्कर्म के इस मामले और इसकी साजिश में हियुवा कार्यकर्ताओं के शामिल रहने की बात कही है। अपना दल (एस) के विधायक ने कहा है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस वजह से साजिश रच कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक दलित किशोरी ने क्षेत्रीय विधायक के कार्यालय में 6 दिसंबर 2017 को उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद 6 फरवरी 2018 को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर कर चुकी है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने चार्जशीट में आरोपियों का नाम शामिल नहीं किया है। जब उसकी इस शिकायत को नहीं सुना गया तो पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उच्च अदालत के आदेश पर मामले की फिर से तफ्तीश शुरू हुई है। ऐसे में शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हियुवा को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि पीड़िता जिन लोगों का नाम ले रही है वे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके काम से खुश है। इसलिए उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। चौधरी ने कहा कि पीड़िता जिस कार्यालय में रेप की बात कह रही है उसमें कोई कमरा नहीं है। एक बरामदे में कार्यालय है। उन्होंने कहा कि पीड़िता दिल्ली और गाजियाबाद तक ले जाई गई, लेकिन रेप का आरोप उनके बरामदे में स्थित कार्यालय में लगाया जा रहा है। यह सिर्फ साजिश है। उनकी छवि खराब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

‘हियुवा को बदनाम कर रहे विधायक’
- हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि विधायक अमर सिंह चौधरी हियुवा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता कभी भी उनके कार्यालय पर नहीं जाएगा। वे संस्कारित होते हैं और देश व राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हियुवा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मामले की जांच होनी चाहिए। हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने बताया कि अमर सिंह चौधरी के खिलाफ चिल्हिया सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हमेशा से ही विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed