फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नहाते समय नाले में डूबा बालक, मौत

नहाते समय नाले में डूबा बालक, मौत

Wed, 19 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय नाले में डूबा बालक, मौत
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। दोस्तों के साथ जमुआर नाले में नहाते समय एक बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली टोला पिपरहवा की है।
विज्ञापन

पिपरहवा निवासी राजेंद्र का पुत्र विशाल (11) समीप में ककरहवा के पास मंगलवार की शाम जमुआर नाला में अपने तीन दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चे चुपचाप घर लौट आए। किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन आरंभ ही। बुधवार को घर वालों ने घटना की सूचना ककरहवा पुलिस चौकी पर दी। कड़ाई से पेश आने पर साथ के बच्चों ने सही बात बताई। स्थानीय लोगों की मदद से बुधवार की शाम जमुआर नाले से विशाल का शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डूबते बालक को एसएसबी जवान ने बचाया
लोटन। नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम भुसौला अदाई में तालाब में डूबते 10 वर्षीय फिरोज को एसएसबी के जवानों ने बचाया। घटना शाम 5 बजे की है। गांव के समीप तालाब के पास पंपसेट रखा था। अलाउद्दीन का पुत्र फिरोज वहां पहुंच गया। पैर फिसलने से वह देखते ही देखते तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कुछ ही दूरी पर स्थित एसएसबी के एसआई चांद नस्कर ने देखा और दौड़कर तालाब में छलांग लगा दी। काफी प्रयास कर लड़के को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बच्चा काफी पानी पी चुका था। उसे पेट के बल लेटाकर पानी निकाला गया, तब उसकी स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed