{"_id":"5bcdffe8bdec22694623cdf1","slug":"31540227048-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या की सीबी सीआईडी जांच हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या की सीबी सीआईडी जांच हो
siddharthnagar
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकर हुई मौत के मामले की जांच मृतक की मां ने सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है। जांच न होने पर उन्होंने डीएम कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सुपौली गांव निवासी इंद्रावती पत्नी रामअचल ने कहा है कि 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप की 17 मई को हत्या करके गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका दिया गया था। हम बहुत ही गरीब परिवार से हैं। इसलिए पुलिस ने मामले की जांच करने की जहमत नहीं उठाई और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस से कई बार जांच के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बेटे की हत्या हुई है। मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने के लिए विवश होना पड़ेगा। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन