फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेटी की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

बेटी की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बेटी की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
death
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नीबी-दोहनी टोला राजाड़िहवा निवासी विरसपाती पत्नी अयोध्या ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाया है। उसने इस संबंध में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नीबी-दोहनी गांव की पीड़िता विरसपाती के मुताबिक पुत्री माधुरी (15) 12 सितंबर की शाम के समय गांव में पतिदार के घर पर कुछ काम से गई थी। देर रात तक वापस न आने पर उसका बेटा छोटू व अन्य परिवार के लोग किशोरी की खोजबीन की। लेकिन, किशोरी का पता रात में नहीं चल सका। सुबह होने पर लड़की की लाश पोखरे में मिली। आनन-फानन में गांव के प्रधान पुत्र व अन्य लोगों के कहने पर मृतक पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह के समय पोखरे के निकट पंचायत भवन के आसपास कुछ खून के छींटे व चप्पल, छाता भी पड़ा मिला। माधुरी का मोबाइल भी अभी तक नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक मृतक पुत्री माधुरी के शव पर उल्टा सलवार पहनाया गया था। गांव के प्रधान प्रतिनिधि के बहकावे में आकर पुलिस को सूचना न दे सकी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा ही हत्या कर रात में किसी समय शव को लाकर पोखरे में फेंक दिया गया। पीड़िता ने 22 सितंबर शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव को खुदवाकर पीएम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अागे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed