फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   स्कूल के पास घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ

स्कूल के पास घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ

Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के पास घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ
UP Police

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिला सुरक्षा को लेकर बनी एंटो रोमियो स्क्वाड की टीम ने शनिवार को नगर के उद्यान पार्क, विद्यालय और बाजार का भ्रमण किया। विद्यालय के पास बिना काम के घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। दोबारा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एंटी रोमिया स्क्वॉड टीम प्रभारी संध्यारानी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिंहेश्वरी, राजकीय, बाल शिक्षा सदन, जय किसान इंटर कॉलेज, जेल रोड, उद्यान पार्क व बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के आसपास बिना काम के घूमते हुए पाए जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ की। उनका नाम और पता डायरी में नोट किया और यह हिदायत देकर छोड़ा कि अगर दोबारा मिले तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में टीम प्रभारी संध्यारानी तिवारी ने कहा कि टीम लगातार भ्रमण कर रही है। महिलाओं व छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने व छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed