फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नौगढ़ स्टेशन पर मिलीं लापता चार लड़कियां

नौगढ़ स्टेशन पर मिलीं लापता चार लड़कियां

Mon, 18 Jun 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 18 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ स्टेशन पर मिलीं लापता चार लड़कियां
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से 7 जून को लापता हुईं चार लड़कियों को कपिलवस्तु पुलिस एवं स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मुखबिर की सूचना पर रविवार को  नौगढ़ स्टेशन पर मिलीं। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय दूबे ने बताया कि लापता हुई सभी बालिकाओं की बरामदगी हो गई है। कमाने के उद्देश्य से बिना किसी को कुछ बताए घर से चारों लड़कियां चली गई थीं। उन्हें काफी खोजबीन किया गया। इस बीच रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नौगढ़ स्टेशन पर कुछ लड़कियां हैं। मौके पर जाकर पहचान किया गया तो बालिकाएं मिल गईं जिन्हें पुलिस खोज रही थी। 
विज्ञापन


बरामद बालिकाओं में से साधना को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। बाकी सभी छोटी    बच्चियों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। टीम में बजहा चौकी इंचार्ज राधारमण यादव, कास्टेबल इंद्रजीत, दिनेश यादव, शैलेंद्र राय, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव, इंद्रजीत, अवनीश, स्वाट टीम प्रभारी मनोज सिंह, महिला कास्टेबल मीना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कहानी पर उठे सवाल ः पुलिस की ओर से बताई गई कहानी पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर मुख्यालय पर बालिकाएं थीं तो इतने दिनों से आखिर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी। कहीं न कहीं मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed