फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after suffering electric shock while washing clothes in washing machine.

Meerut News: वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय महिला को लगा करंट, मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock while washing clothes in washing machine.
पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर की राधना वाली गली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर में वॉशिंग मशीन से कपड़े धोते समय महिला आदिला (45) करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
रशीदनगर निवासी नईम ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर उसकी पत्नी आदिला घर में वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रही थी। इसी दौरान मशीन में अचानक करंट उतर आया। महिला करंट की चपेट में आ गई और शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने महिला को करंट से बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला की अचानक करंट लगने से मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed