फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman beaten and scalded with hot tea for resisting molestation; FIR registered against three individuals.

Meerut News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटा, गर्म चाय डाली, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Young woman beaten and scalded with hot tea for resisting molestation; FIR registered against three individuals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की रुड़की रोड स्थित कॉलोनी में पड़ोसियों पर लगातार गाली-गलौज मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए युवती ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
युवती का आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी महिला और उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। वहीं महिला के बेटे ने शराब के नशे में उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए डंडे और कैंची से हमला कर दिया।आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

युवती ने पल्लवपुरम थाने में प्राथमकी दर्ज करते हुए बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले आरोपी उसके परिजनों को परेशान करते हैं। आरोप है कि पड़ोसी उसके बारे में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उसके पिता के साथ भी गाली-गलौज करते हैं। युवती के जब पड़ोसियों से इस तरह का व्यवहार करने का कारण पूछा तो पड़ोसी महिला ने उसके साथ दोबारा बदसलूकी की और चप्पल से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महिला के पति ने भी युवती के साथ अभद्रता की। उसने युवती पर गर्म चाय फेंंक दी और उसका गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ हाथापाई की। घटना के बाद से युवती और उसके परिजन परेशान हैं। युवती ने आरोप लगाया कि बीती रविवार रात महिला ने अपने बेटे को मौके पर भेजा। उसका बेटा शराब के नशे में था। उसने युवती के पिता के साथ मारपीट की और डंडे व कैंची से हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।


सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी अमित कुमार, गंगा और शेर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed