फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक दर्जन से अधिक घायल

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक दर्जन से अधिक घायल

Sat, 20 Oct 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक दर्जन से अधिक घायल
कृष्णा नगर बॉर्डर पर छाया सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
बढ़नी/परसा (सिद्धार्थनगर)। जिले से सटे नेपाल के कृष्णानगर में शुक्रवार देर रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन को ले जाते समय मस्जिद के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डोला रोककर धरना शुरू कर दिया, पुलिस ने समझाने पर न मानने पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कृष्णानगर में शुक्रवार रात मूर्ति विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। वार्ड नंबर दो की मस्जिद के पास कुछ शरारती तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन लोग व कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस पर विसर्जन को जा रहे लोग नाराज हो गए। उन्होंने दोषियों के पकड़े जाने तक विसर्जन नहीं करने की घोषणा करते हुए धरना शुरू कर दिया। रात में पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। शनिवार सुबह से सांसद अभिषेक प्रताप शाह, मेयर रजत प्रताप शाह, डीएसपी रवि रावल की मौजूदगी में कई बार बात हुई पर लेकिन लोग अड़े रहे। इस बीच पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। शनिवार देर शाम तक मूर्ति विसर्जन नहीं हो सका था।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने सुबह बॉर्डर बंद कर दिया
नेपाल पुलिस ने माहौल को देखते हुए शनिवार सुबह 10 बजे ही नेपाल का बॉर्डर आवाजाही के लिए बंद कर दिया। जिससे नेपाल जाने वालों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि एसएसबी 50वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट गौरव कुमार सिंह ने बताया कि भारत की ओर से बॉर्डर नहीं बंद किया गया है। फिलहाल नेपाल में स्थिति सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed