Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बारात लेकर जा रही बस के पिछले पहिए के नीचे आई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। रामनगर के बस्सी इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रामनगर से बारात लेकर जा रही बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मृतकों की पहचान अशोक कुमार (30) पुत्र सुना राम निवासी वार्ड नंबर 13 गुंदिया और बबलू कुमार (27) पुत्र पट्टू निवासी बलांध गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चाचा ससुर और दामाद का रिश्ता था। एक साथ दो परिवारों में मातम छा जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बस रामनगर से बारात लेकर जा रही थी। वहीं, मोटरसाइकिल डलेड मोड़ से गुंदिया की तरफ से आ रही थी। मोटरसाइकिल पर अशोक कुमार और बबलू कुमार सवार थे। जैसे ही दोनों वाहन बस्सी इलाके के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई। दोनों युवक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों की अचानक मौत की खबर जैसे ही उनके घरों तक पहुंची तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, बबलू कुमार की पत्नी का विलाप देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियों का माहौल था, वहां एक ही हादसे ने जिंदगी भर का दुख दे दिया। इस दर्दनाक घटना से गुंदिया, बलांध और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेहनत-मजदूरी करते थे दोनों
रामनगर सड़क हादसे में मारे गए बबलू कुमार की शादी को मात्र 5 वर्ष हुए हैं। वह अपने पीछे दो बेटियां और पत्नी को छोड़ गए। इनमें एक डेढ़ और दूसरी तीन साल की है जबकि अशोक कुमार का एक सात साल का बेटा है। दोनों मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बबलू कभी-कभी दिल्ली में जाकर पल्लेदारी का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed