{"_id":"5b1427974f1c1ba06e8b629d","slug":"21528047511-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
siddharthnagar
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चरस के साथ्ा एक काे पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़/खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी और खुनुवां पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान एक तस्कर को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
खुनुवां चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान नेपाल सीमा की ओर से आ रहे एक शख्स को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी बेल्ट के नीचे एक बैग में एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र कुमार उर्फ बल्ली निवासी महदेवा नानकार थाना शोहरतगढ़ बताया। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र पूर्व में स्मैक व दो बार शराब तस्करी में जेल जा चुका है। टीम में एसएसबी के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल बालाजी नेनावत, लक्ष्मण व सिपाही धर्मेंद्र प्रजापति शामिल रहे। इस संबंध में एसओ शिवाजी राव ने बताया कि तस्कर को एनडीपीएस में जेल भेज दिया गया।
बाोला अाराेपी, पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को छोड़ दिया
शोहरतगढ़। चरस के साथ पकड़े गए राजेंद्र उर्फ बल्ली ने पूछताछ के दौरान बताया कि डोहरिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने टेंपो पर मुझे बैठाकर चरस का पैकेट पकड़ा दिया और बार्डर पार पहुंचाने के लिए पांच सौ रुपये व नेपाली शराब देने का लालच दिया था। मेरे लाख कहने के बावजूद भी पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को टेंपो के साथ छोड़ दिया और मुझे चरस का आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।